,

धनबाद में UGC के नए नियम पर उठे सवाल, राजपूत विचार मंच ने सौंपा ज्ञापन

JP Bharat Shareधनबाद: UGC के नए नियमों को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच राजपूत विचार मंच ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम धनबाद उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। मंच ने नियमों की समीक्षा करने और शिक्षा व्यवस्था में समानता व सामाजिक समरसता बनाए रखने की मांग की। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डीएन सिंह…

JP Bharat Share

धनबाद: UGC के नए नियमों को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच राजपूत विचार मंच ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम धनबाद उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। मंच ने नियमों की समीक्षा करने और शिक्षा व्यवस्था में समानता व सामाजिक समरसता बनाए रखने की मांग की।

मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में लंबे समय से विभिन्न वर्गों के विद्यार्थी एक साथ पढ़ते आए हैं। नए नियम को लेकर लोगों के बीच कुछ आशंकाएं हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवस्था का दुरुपयोग न हो और इससे समाज में विभाजन या कटुता की स्थिति पैदा न हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

वहीं, धनबाद जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से नियमों की समीक्षा कर सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ददन सिंह, रणविजय सिंह, देवेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, उमेश सिंह, सवितेश के. सिंह (अधिवक्ता), पवन कुमार और सी.पी. सिंह समेत मंच के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

मंच ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सामाजिक एकता और समानता बनी रहनी चाहिए तथा किसी भी ऐसे प्रावधान पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए, जिससे समाज के किसी वर्ग में असंतोष की भावना पैदा हो।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports