,

धनबाद न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी में विधिवत हुई खूंटी पूजा, दुर्गोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ

JP Bharat Shareधनबाद। न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी स्थित श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार को विधि-विधान के साथ खूंटी पूजा संपन्न कराई गई। खूंटी पूजा के साथ ही आगामी दुर्गोत्सव की तैयारियों का औपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम में समिति के मुख्य संरक्षक एवं समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह, मुख्य समन्वयक वीरेंद्र भगत…

JP Bharat Share

धनबाद। न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी स्थित श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार को विधि-विधान के साथ खूंटी पूजा संपन्न कराई गई। खूंटी पूजा के साथ ही आगामी दुर्गोत्सव की तैयारियों का औपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया।

कार्यक्रम में समिति के मुख्य संरक्षक एवं समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह, मुख्य समन्वयक वीरेंद्र भगत (कालकाजी सेवादार) और श्रीराम सेना के उपाध्यक्ष सह समिति अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर खूंटी पूजा की शुरुआत की।

पूजा के दौरान ढोल-नगाड़ों की टीम ने आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों में भ्रमण किया। इससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने भी पूजा में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने आगामी दुर्गा पूजा को भव्य और सफल बनाने की कामना की। उन्होंने आयोजन को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

समिति अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हर वर्ष यहां आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक उत्सव के साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी देता है।

कार्यक्रम में समिति के महासचिव मुन्ना सिंह, सुदिष्ट कुमार यादव, संगीत सिंह, चेंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाजार के अध्यक्ष सोहराब खान, इमरान अली उर्फ जीवा, दिनेश कुशवाहा, हुमायूं राजा, परवेज खान, सलाउद्दीन सहित समिति के कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

खूंटी पूजा के साथ ही न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी में दुर्गोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में पूजा पंडाल, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समिति की ओर से तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports