,

धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मान

JP Bharat ShareDhanbad : धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। इस माह धनबाद मंडल में कुल 33 कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति मामले सामने आए, जिनका समापक भुगतान पूरा कर दिया गया। मंडल प्रशासन के अनुसार, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान…

JP Bharat Share

Dhanbad : धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। इस माह धनबाद मंडल में कुल 33 कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति मामले सामने आए, जिनका समापक भुगतान पूरा कर दिया गया।

मंडल प्रशासन के अनुसार, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। भुगतान प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए मंडल स्तर पर कई कदम उठाए गए हैं, ताकि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ के लिए अनावश्यक परेशानी न हो।

समारोह के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) संतोष कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कर्मचारियों की वर्षों की सेवाओं के लिए आभार जताते हुए उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में धनबाद मंडल के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी समेत यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंडल प्रशासन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी तत्पर रहने की बात कही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports