,

धनबाद | सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी शुरू, जमीन घेराबंदी पर विरोध

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद सदर अस्पताल में प्रस्तावित 400 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार को अस्पताल परिसर की जमीन का सीमांकन और बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि, काम शुरू होते ही कुछ स्थानीय लोगों ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए विरोध…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद सदर अस्पताल में प्रस्तावित 400 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार को अस्पताल परिसर की जमीन का सीमांकन और बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि, काम शुरू होते ही कुछ स्थानीय लोगों ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि जिस जमीन पर घेराबंदी की जा रही है, वह उनकी निजी भूमि है। उनका आरोप है कि प्रशासन बिना उचित जांच और प्रक्रिया पूरी किए निर्माण कार्य करा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य रोककर पहले जमीन के स्वामित्व की जांच कराने की मांग की।

वहीं, धनबाद के अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार ने स्पष्ट किया कि संबंधित खाता संख्या-135 राजस्व अभिलेखों में सरकारी भूमि के रूप में दर्ज है। उन्होंने बताया कि सीमांकन और बाउंड्री वॉल का निर्माण सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर कराया जा रहा है।

अंचल अधिकारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास जमीन से संबंधित वैध दस्तावेज हैं, तो वे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करें। प्रशासन नियमानुसार उनकी आपत्ति की जांच करेगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

निर्माण कार्य के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। प्रशासन की निगरानी में फिलहाल घेराबंदी का कार्य जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports