,

रांची | सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निकली वॉकथॉन, सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा

JP Bharat Shareरांची: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को रांची में सड़क सुरक्षा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में युवा-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। वॉकथॉन की शुरुआत मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से हुई, जो अल्बर्ट…

JP Bharat Share

रांची: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को रांची में सड़क सुरक्षा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में युवा-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया।

वॉकथॉन की शुरुआत मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से हुई, जो अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, जिसके बाद हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन विभाग के सचिव राजीव रंजन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे झारखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इनका उद्देश्य लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सिविक सेंस विकसित करना और सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि रांची से शुरू हुआ यह अभियान राज्यभर में बेहतर ट्रैफिक संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और इससे सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में भी मदद मिलेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports