, ,

धनबाद :शिक्षा धाम लाइब्रेरी बलियापुर में प्रदीप मंडल और डॉ. ए.के. सिन्हा ने किया झंडोतोलन

JP Bharat Shareधनबाद: शिक्षा धाम लाइब्रेरी, बलियापुर के प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के धनबाद जिला कोषाध्यक्ष सह जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन प्रदीप मंडल और डॉ. ए.के. सिन्हा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में विशिष्ट…

JP Bharat Share

धनबाद: शिक्षा धाम लाइब्रेरी, बलियापुर के प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के धनबाद जिला कोषाध्यक्ष सह जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन प्रदीप मंडल और डॉ. ए.के. सिन्हा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष सह जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के एमडी नित्यानंद मंडल मौजूद रहे। इसके अलावा दिवाकर महतो, सलेन मंडल, पंकज त्रिपाठी और कमल दास समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

झंडोतोलन के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं को देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों की भी अच्छी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने शिक्षा धाम लाइब्रेरी के माध्यम से युवाओं को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रेरित करने पर जोर दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports