,

धनबाद | श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बहुदा रथयात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

JP Bharat Shareधनबाद: मानस प्रचार समिति, मानस मंदिर, जगजीवन नगर के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान श्रीजगन्नाथ की बहुदा (पुनर्यात्रा) रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। यात्रा की शुरुआत शाम 4 बजे मौसीबाड़ी स्थित सीएमपीएफ कल्याणेश्वर महादेव मंदिर से हुई। रथयात्रा से पहले भगवान श्रीजगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की…

JP Bharat Share

धनबाद: मानस प्रचार समिति, मानस मंदिर, जगजीवन नगर के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान श्रीजगन्नाथ की बहुदा (पुनर्यात्रा) रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। यात्रा की शुरुआत शाम 4 बजे मौसीबाड़ी स्थित सीएमपीएफ कल्याणेश्वर महादेव मंदिर से हुई।

रथयात्रा से पहले भगवान श्रीजगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की विशेष पूजा-अर्चना, भोग और आरती की गई। इसके बाद बैंड-बाजे और जयघोष के बीच सैकड़ों श्रद्धालु, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे, उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए।

रथयात्रा जगजीवन नगर, सरायढेला, स्टील गेट, न्यू कॉलोनी और डॉक्टर्स कॉलोनी होते हुए भगवान के स्थायी निवास मानस मंदिर, जगजीवन नगर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और जगह-जगह भगवान का स्वागत किया गया।

मानस मंदिर पहुंचने पर भगवान का विधिवत स्वागत किया गया। पंडित ज्योति नारायण झा और पंडित विनोद तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कार्यक्रम के समापन पर समिति की ओर से महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के निरंजन सिंह, विनोद दुबे, निशांत नारायण, योगेंद्र मिश्रा, रामप्रवेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने सक्रिय सहयोग दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports