,

धनबाद स्टेशन पर अधिक वसूली करने वाले स्टॉल पर रेलवे की कार्रवाई, एक दिन के लिए बंद

JP Bharat Shareयात्रियों से अधिक कीमत वसूलने के मामले में धनबाद रेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के एक स्टॉल को एक दिन के लिए बंद कर दिया। यह कार्रवाई एक यात्री द्वारा कोल्ड ड्रिंक के निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत के बाद की गई। रेल प्रशासन के…

JP Bharat Share

यात्रियों से अधिक कीमत वसूलने के मामले में धनबाद रेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के एक स्टॉल को एक दिन के लिए बंद कर दिया। यह कार्रवाई एक यात्री द्वारा कोल्ड ड्रिंक के निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत के बाद की गई।

रेल प्रशासन के अनुसार शिकायत मिलते ही मामले की तत्काल जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित स्टॉल संचालक के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए स्टॉल को एक दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया।

यात्रियों के हितों से समझौता नहीं: रेलवे

धनबाद रेल प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि यात्रियों से किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली, अनियमितता या उपभोक्ता हितों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा। रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन परिसर में पारदर्शिता बनाए रखने और यात्रियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई जारी रहेगी।

इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने कहा कि यात्रियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports