,

धनबाद: स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताया विरोध

JP Bharat Share#धनबाद : गोविंदपुर प्रखंड के बड़ा पीछरी गांव में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार को ग्राम मुखिया यशोदा देवी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक…

JP Bharat Share

#धनबाद : गोविंदपुर प्रखंड के बड़ा पीछरी गांव में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार को ग्राम मुखिया यशोदा देवी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

बैठक के दौरान निर्माण स्थल को लेकर उत्पन्न विवाद पर विस्तार से चर्चा की गई। मुखिया यशोदा देवी ने बताया कि जिला परिषद द्वारा स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए पूर्व में एक स्थल का चयन किया जा चुका है, लेकिन संवेदक द्वारा मनमानी करते हुए निर्धारित स्थान की बजाय दूसरे स्थान पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में मांग की कि स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण उसी स्थान पर कराया जाए, जिसे पहले तय किया गया था।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि वर्तमान निर्माण कार्य को तत्काल नहीं रोका गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। साथ ही प्रशासन से हस्तक्षेप कर चयनित स्थल पर ही कार्य शुरू कराने की मांग की गई है।

👉 मामले को लेकर अब प्रशासन की भूमिका अहम हो गई है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ये भी पढ़ें:-झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 46 IPS अधिकारियों का तबादला


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports