झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 46 IPS अधिकारियों का तबादला

JP Bharat Shareझारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार देर रात बड़ा फैसला लेते हुए 17 आईएएस और 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसे राज्य का अब तक का सबसे बड़ा हाई-लेवल प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। इस व्यापक बदलाव के तहत एक दर्जन से अधिक…

JP Bharat Share

झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार देर रात बड़ा फैसला लेते हुए 17 आईएएस और 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसे राज्य का अब तक का सबसे बड़ा हाई-लेवल प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

इस व्यापक बदलाव के तहत एक दर्जन से अधिक जिलों के उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) को बदला गया है। साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं, ताकि शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाया जा सके।

जारी अधिसूचना के अनुसार, मनोज कौशिक को एडीजी सीआईडी के साथ मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं पंकज कम्बोज को आईजी मानवाधिकार की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू जोन का आईजी नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें आईजी अभियान का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं ऋषभ कुमार झा को जेएपी-4 के साथ एसआईएसएफ कमांडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस फेरबदल में कई प्रतीक्षारत अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, जबकि प्रशिक्षण पूरा कर चुके अधिकारियों को एसडीपीओ के रूप में विभिन्न जिलों में नियुक्त किया गया है।

इस बड़े बदलाव के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। सरकार का मानना है कि इससे कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।

ये भी पढ़ें:-धनबाद में पहली बार मूक-बधिर अंडर-19 भारत-नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन


JP Bharat Share

4 responses to “झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 46 IPS अधिकारियों का तबादला”

  1. […] ये भी पढ़ें:-झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS औ… […]

  2. […] ये भी पढ़ें:-झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS औ… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed