,

पश्चिम बंगाल में सड़क हादसा, बांग्ला कीर्तन गायक ब्रज किशोर सिंह और सहयोगी हनुमान पंडित की मौत

JP Bharat Shareजामताड़ा: पश्चिम बंगाल के अंडाल के पास हुए सड़क हादसे में बांग्ला कीर्तन गायक ब्रज किशोर सिंह और उनके सहयोगी हनुमान पंडित की मौत हो गई। दोनों संदेशखाली में कार्यक्रम करने के बाद कार से लौट रहे थे, तभी उनकी कार की एक बस से टक्कर हो गई। ब्रज किशोर सिंह जामताड़ा जिले…

JP Bharat Share

जामताड़ा: पश्चिम बंगाल के अंडाल के पास हुए सड़क हादसे में बांग्ला कीर्तन गायक ब्रज किशोर सिंह और उनके सहयोगी हनुमान पंडित की मौत हो गई। दोनों संदेशखाली में कार्यक्रम करने के बाद कार से लौट रहे थे, तभी उनकी कार की एक बस से टक्कर हो गई।

ब्रज किशोर सिंह जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के खूंटाबांध गांव के निवासी थे, जबकि हनुमान पंडित लाइबनी गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

ब्रज किशोर सिंह ने अपनी मधुर आवाज और भक्ति संगीत के जरिए बांग्ला कीर्तन जगत में पहचान बनाई थी। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों और संगीत प्रेमियों में शोक है। हनुमान पंडित की मौत से भी उनके परिचितों और ग्रामीणों में दुख का माहौल है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports