,

दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल

JP Bharat Shareधनबाद: शारदीय दुर्गा पूजा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए धनबाद पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें पुलिसकर्मियों ने आपात स्थिति से निपटने, भीड़ नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल…

JP Bharat Share

धनबाद: शारदीय दुर्गा पूजा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए धनबाद पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें पुलिसकर्मियों ने आपात स्थिति से निपटने, भीड़ नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को विभिन्न परिस्थितियों में सतर्कता के साथ कार्रवाई करने और आपसी समन्वय बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया। पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया।

अभ्यास में भीड़ को नियंत्रित करने, जरूरत के अनुसार पुलिस बल की तैनाती और विभिन्न टीमों के बीच तालमेल बनाने जैसे पहलुओं पर ध्यान दिया गया। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति में समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

धनबाद पुलिस का लक्ष्य दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports