,

धनबाद में “भविष्य का भारत” अभियान की शुरुआत, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर होगा जनसंवाद

JP Bharat Shareधनबाद, 15 मई: All India People’s Science Network एवं Bharat Gyan Vigyan Samiti के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी “भविष्य का भारत” अभियान की शुरुआत अब Dhanbad में भी हो गई है। इस अभियान का नारा है — “आज जो है, उससे बेहतर चाहिए।” अभियान के तहत धनबाद में एक संवाद…

JP Bharat Share

धनबाद, 15 मई:

All India People’s Science Network एवं Bharat Gyan Vigyan Samiti के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी “भविष्य का भारत” अभियान की शुरुआत अब Dhanbad में भी हो गई है। इस अभियान का नारा है — “आज जो है, उससे बेहतर चाहिए।”

अभियान के तहत धनबाद में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विकास की दिशा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन और आम लोगों की चुनौतियों जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Dr. Kashinath Chatterjee ने कहा कि यह अभियान पूरे देश में “भारत के भविष्य पर — आज जो है, उससे बेहतर” विषय को लेकर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत जनवरी 2026 में भोपाल में आयोजित चिंतन शिविर से हुई थी और अब यह कार्यक्रम 1 मई 2027 तक देशभर में चलेगा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर जनसंवाद और जनचर्चा आयोजित की जाएगी, ताकि आम लोगों की समस्याओं और भविष्य की जरूरतों पर व्यापक चर्चा हो सके।

Ramakrishna Paswan ने कहा कि झारखंड महोत्सव के साथ इस अभियान को जोड़कर इसे जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।

वहीं जनवादी युवा साथी Vikas Kumar Thakur ने कहा कि कला जत्था और जनसंवाद के माध्यम से इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

भारत ज्ञान विज्ञान समिति की राष्ट्रीय कार्यनीति के सदस्य Ravi Singh ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में जनसंवाद और जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जहां लोगों की समस्याओं, सरकारी योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

जनवादी महिला समिति की नेत्री Rani Mishra ने महिलाओं की स्थिति पर अध्ययन और संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports