धनबाद, 15 मई:
Netaji Subhas Chandra Bose Gomoh Junction स्टेशन पर कार्यरत टिकट जांच कर्मचारियों ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक दृष्टिबाधित यात्री की सहायता कर सराहनीय कार्य किया।
जानकारी के अनुसार, यात्री एक आंख से पूरी तरह दृष्टिहीन थे, जबकि दूसरी आंख से भी उन्हें स्पष्ट दिखाई नहीं देता था। उन्हें गया से हावड़ा जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन जानकारी के अभाव में वे गलती से दूसरी ट्रेन में सवार हो गए। सहयात्रियों से जानकारी मिलने के बाद वे गोमो स्टेशन पर उतर गए।
स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात टीटीई Abhinav Kumar Anand और Vivek Kumar Ravi ने यात्री की स्थिति को समझते हुए उन्हें सही जानकारी दी और सुरक्षित रूप से उचित प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया। इसके बाद दोनों कर्मचारियों ने यात्री को गाड़ी संख्या 13504 हटिया-वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस में बैठाने में भी मदद की।
रेल प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों के इस मानवीय और संवेदनशील कार्य की सराहना की है। यह घटना भारतीय रेलवे की यात्री सेवा और सहायक कार्यसंस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।
यह जानकारी Manish Saurabh ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से
















