,

Giridih Census 2027: जागरूकता रथ रवाना, डिजिटल और सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया शुरू

JP Bharat Shareगिरिडीह : Ramnivas Yadav ने जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है, ताकि आम नागरिक घर बैठे अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उपायुक्त ने जानकारी दी कि…

JP Bharat Share

गिरिडीह : Ramnivas Yadav ने जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है, ताकि आम नागरिक घर बैठे अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि 1 से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) का चरण चल रहा है। नागरिक se.census.gov.in⁠� पोर्टल पर मोबाइल नंबर से OTP लॉगिन कर राज्य, जिला और स्थानीय विवरण चुन सकते हैं।

इसके बाद डिजिटल मानचित्र पर अपने घर को चिन्हित कर मकान और परिवार से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने पर नागरिकों को एक SE ID प्राप्त होगा, जिसे प्रगणक को देना अनिवार्य रहेगा।

यह जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी देगा और डिजिटल जनगणना के प्रति जागरूक करेगा।

इस मौके पर Smrita Kumari ने कहा कि जनगणना-2027 देश के विकास का आधार है और जागरूकता अभियान के जरिए समाज के हर वर्ग को इससे जोड़ा जाएगा।

उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports