,

मैथन में बिजली-पानी संकट पर ग्रामीणों की बैठक, विधायक शत्रुघ्न महतो ने DVC प्रबंधन को चेताया

JP Bharat Shareमैथन : Damodar Valley Corporation की मैथन परियोजना के आसपास बसे ग्रामीण इलाकों में बिजली और पानी की समस्या को लेकर आज मैथन एरिया चार क्लब में बैठक आयोजित की गई। बैठक में Shatrughan Mahato ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष लो वोल्टेज बिजली और पेयजल संकट की समस्या…

JP Bharat Share

मैथन : Damodar Valley Corporation की मैथन परियोजना के आसपास बसे ग्रामीण इलाकों में बिजली और पानी की समस्या को लेकर आज मैथन एरिया चार क्लब में बैठक आयोजित की गई। बैठक में Shatrughan Mahato ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष लो वोल्टेज बिजली और पेयजल संकट की समस्या विस्तार से रखी। लोगों का कहना था कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं पेयजल संकट के कारण भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Kanchan Mahato ने बताया कि ग्रामीणों ने पहले भी कई बार बिजली और पानी की समस्या को लेकर आंदोलन किया, लेकिन DVC प्रबंधन ने इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार प्रबंधन की ओर से केवल मीटर लगाने की बात कही जाती है।

बैठक के दौरान विधायक शत्रुघ्न महतो ने DVC के डीजीएम Sukhmay Nayak से बातचीत कर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। विधायक ने कहा कि यदि DVC प्रबंधन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो इस मामले को DVC चेयरमैन के समक्ष भी उठाया जाएगा।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा और क्षेत्र में बिजली एवं पानी व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports