,

बोकारो थर्मल में ओवरलोड छाई लदे सात हाइवा जब्त

JP Bharat Shareगोमिया: बोकारो थर्मल के गोविंदपुर नईबस्ती के समीप मुख्य सड़क पर छाई लदे दो हाइवा डंपरों की टक्कर के बाद जिला परिवहन विभाग ने शुक्रवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने ओवरलोड छाई लदे सात हाइवा डंपरों को जब्त किया। बताया गया कि गुरुवार की रात दो हाइवा डंपरों के बीच…

JP Bharat Share

गोमिया: बोकारो थर्मल के गोविंदपुर नईबस्ती के समीप मुख्य सड़क पर छाई लदे दो हाइवा डंपरों की टक्कर के बाद जिला परिवहन विभाग ने शुक्रवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने ओवरलोड छाई लदे सात हाइवा डंपरों को जब्त किया।

बताया गया कि गुरुवार की रात दो हाइवा डंपरों के बीच टक्कर हुई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने ओवरलोड वाहनों के परिचालन का विरोध करते हुए सड़क जाम कर छाई ट्रांसपोर्टिंग का काम रोक दिया और जिला परिवहन विभाग को सूचना देकर जांच की मांग की।

जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए हाइवा डंपर डीवीसी के बोकारो थर्मल स्थित एस-पौंड से छाई लेकर गोविंदपुर नईबस्ती होते हुए हजारीबाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक हाइवा ने दूसरे वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग पर रोक लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद परिवहन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वाहनों की जांच की। जांच के दौरान सात हाइवा डंपरों को ओवरलोड पाए जाने पर जब्त कर लिया गया।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद ओवरलोड छाई परिवहन पर अंकुश लगेगा और सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports