,

गोमो में स्कूली वाहनों की सघन जांच, 10 पर कार्रवाई; एक वाहन जब्त

JP Bharat Shareधनबाद: गोमो स्थित डिनोबिली स्कूल के पास स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में अनियमितता पाए जाने पर 10 वाहनों पर करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, नियमों का गंभीर उल्लंघन…

JP Bharat Share

धनबाद: गोमो स्थित डिनोबिली स्कूल के पास स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।

जांच में अनियमितता पाए जाने पर 10 वाहनों पर करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर एक वाहन को जब्त किया गया।

अधिकारियों ने वाहन चालकों और वाहन मालिकों को सड़क सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों के जरूरी दस्तावेज और फिटनेस मानकों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports