, ,

गोविंदपुर के जियलगढ़ा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

JP Bharat Shareधनबाद : पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर गोविंदपुर के जियलगढ़ा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर तालाब परिसर में 25 मई से 31 मई 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक नयन मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने…

JP Bharat Share

धनबाद : पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर गोविंदपुर के जियलगढ़ा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर तालाब परिसर में 25 मई से 31 मई 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक नयन मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कथा का वाचन वृंदावन धाम से पधारे राष्ट्रीय वक्ता कथा व्यास श्री हित ललित वल्लभ नागार्च जी महाराज द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन संध्या 6 बजे से रात 9 बजे तक कथा का आयोजन होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 25 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ की जाएगी। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, रास पंचाध्यायी, सुदामा चरित्र और नरसिंह अवतार सहित विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम के समापन के बाद 1 जून को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

कथा स्थल जियलगढ़ा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर तालाब परिसर निर्धारित किया गया है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

प्रेस वार्ता में पूर्व प्रमुख डीएन सिंह, मुखिया पति नितेश गोप, नयन मिश्रा, किशोर राय, राम प्रसाद, उमाकांत वर्मा, बुध देव कुमार, मुकुल पांडेय, शरद कुमार, विकास गिरी, कार्तिक, मनीष, पंकज, आशीष, प्रदीप और भीम सहित कई लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports