रांची : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। 25 मई की सुबह से पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। बीते 11 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।
लगातार बढ़ रही कीमतों का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची में अब पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 100.37 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
बीते 11 दिनों में पेट्रोल की कीमत में कुल 7.35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल 7.53 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ते दामों से आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है और महंगाई में भी तेजी आने लगी है। परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
कब-कब बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद आम लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईंधन के दाम इसी तरह बढ़ते रहे, तो आने वाले दिनों में महंगाई और अधिक बढ़ सकती है।
















