,

गोविंदपुर के तिलावनी में विनोद बाबू-फुलमनी करम महोत्सव, उमड़ा उत्साह

JP Bharat Shareगोविंदपुर: गोविंदपुर प्रखंड की आसनबनी-2 पंचायत के तिलावनी में विनोद बाबू-फुलमनी करम महोत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री दामोदर प्रसाद रावत, देवघर की महापौर, जिला मंत्री निशी महतो समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, नेता और गणमान्य लोग शामिल हुए। महोत्सव में गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु…

JP Bharat Share

गोविंदपुर: गोविंदपुर प्रखंड की आसनबनी-2 पंचायत के तिलावनी में विनोद बाबू-फुलमनी करम महोत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री दामोदर प्रसाद रावत, देवघर की महापौर, जिला मंत्री निशी महतो समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, नेता और गणमान्य लोग शामिल हुए।

महोत्सव में गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत और भाजपा नेता राज किशोर महतो समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाज, लोक संस्कृति और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया।

आयोजकों ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की लोक संस्कृति और आदिवासी परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इन परंपराओं को संरक्षित रखने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है।

आयोजकों के अनुसार, आगामी मंगलवार को करमा पूजा मनाई जाएगी। इसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। करमा पर्व के दौरान बहनें अपने भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं।

महोत्सव के माध्यम से लोगों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत से जुड़े रहने का संदेश दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports