, ,

गोविंदपुर में दर्दनाक हादसा, बड़े वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत; 10 किमी तक लगा जाम

JP Bharat Shareगोविंदपुर: गोविंदपुर ऊपर बाजार स्थित दिल्ली-कोलकाता मुख्य मार्ग पर सोमवार को निर्माणाधीन एलिवेटेड फ्लाईओवर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाठक ब्रदर्स हाउस के सामने एक महिला बड़े वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी…

JP Bharat Share

गोविंदपुर: गोविंदपुर ऊपर बाजार स्थित दिल्ली-कोलकाता मुख्य मार्ग पर सोमवार को निर्माणाधीन एलिवेटेड फ्लाईओवर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाठक ब्रदर्स हाउस के सामने एक महिला बड़े वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी।

हादसे के बाद मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क पर शव पड़े रहने और वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण गोविंदपुर के चारों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताया गया कि करीब 10 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण के कारण सड़क का हिस्सा संकरा हो गया है। इसके अलावा सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण हादसे का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माण क्षेत्र में पर्याप्त यातायात पुलिस की तैनाती, भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन निर्माण के दौरान आम लोगों की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports