हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में मंगलवार को रेलकर्मियों ने अपनी समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक से मुलाकात की।
दिनांक 05 मई 2026 को आयोजित इस बैठक में चार रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों ने महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।
महाप्रबंधक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
रेल प्रशासन के अनुसार, कर्मचारियों की विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए यह पहल नियमित रूप से की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक मंगलवार को रेलकर्मियों के लिए महाप्रबंधक से मिलने का दिन तय किया गया है।
इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक रेलकर्मी पहले से कार्मिक विभाग में अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं और निर्धारित दिन महाप्रबंधक से मिलकर अपनी समस्याएं सीधे रख सकते हैं।
रेल प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी।














