हजारीबाग : झारखंड के Hazaribagh जिले में हाईवा वाहन में आगजनी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 22 अप्रैल 2026 को बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल पुल के पास हुई इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के चार सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा गठित SIT टीम ने तेज कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो देसी पिस्टल, एक 9mm पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस और 9 हस्तलिखित पर्चे बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और हाईवा वाहन में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की वारदात को अंजाम दिया गया था।
इस कार्रवाई को इलाके में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें:-रांची | झारखंड कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब 600 अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E














