लोहरदगा | शराब लदे वाहन और स्कूटी की टक्कर, 2 की मौत, 5 घायल

JP Bharat Shareलोहरदगा : झारखंड के Lohardaga जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कुड़ू थाना क्षेत्र स्थित NH-39 पर शराब से लदे मालवाहक वाहन और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए…

JP Bharat Share

लोहरदगा : झारखंड के Lohardaga जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कुड़ू थाना क्षेत्र स्थित NH-39 पर शराब से लदे मालवाहक वाहन और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात को सामान्य कराने में जुट गई।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:-धनबाद | सोनारडीह में आधी रात ‘धरती फटी’, बस्ती जमींदोज—NH-32 जाम, मुआवजे की मांग तेज

Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports