,

हजारीबाग में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareहजारीबाग: पदमा ओपी क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया महिंद्रा 275 ट्रैक्टर, वारदात में इस्तेमाल कार और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, सूरजपूरा मेन रोड और करर गांव में अलग-अलग रातों में लाल…

JP Bharat Share

हजारीबाग: पदमा ओपी क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया महिंद्रा 275 ट्रैक्टर, वारदात में इस्तेमाल कार और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, सूरजपूरा मेन रोड और करर गांव में अलग-अलग रातों में लाल रंग के महिंद्रा 275 ट्रैक्टर चोरी किए गए थे। इस संबंध में पदमा ओपी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही और पुलिस निरीक्षक बरही के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए बरकनगोंगो निवासी मनी लाल महतो को गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की निशानदेही पर एक चोरी का ट्रैक्टर, लाल रंग की होंडा सिटी कार और Itel कंपनी का कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस दूसरे चोरी हुए ट्रैक्टर की बरामदगी और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports