,

कुल्टी बॉयज हाई स्कूल में सारथी प्रोजेक्ट के तहत साइकिल वितरण, मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार रहे मौजूद

JP Bharat Shareकुल्टी (आसनसोल): पश्चिम बंगाल सरकार के सारथी प्रोजेक्ट के तहत कुल्टी बॉयज हाई स्कूल में विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साइकिल मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर कुल्टी…

JP Bharat Share

कुल्टी (आसनसोल): पश्चिम बंगाल सरकार के सारथी प्रोजेक्ट के तहत कुल्टी बॉयज हाई स्कूल में विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साइकिल मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस मौके पर कुल्टी सेल फैक्ट्री के महाप्रबंधक एवं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष महेश कुमार भांगरे, डॉ. दीप नारायण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन रॉय, सुनील भर, संजीव घोष और सोमनाथ माजी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मंत्री डॉ. पोद्दार ने कहा कि साइकिल मिलने से दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में सुविधा होगी। इससे उनकी पढ़ाई में नियमितता बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक अनूप कुमार दत्ता ने मंत्री के आगमन पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि मंत्री ने विद्यालय के बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया और विकास में सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना भी की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports