हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने पदमा ओपी क्षेत्र में ट्रक चोरी का कथित झूठा मामला दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर षड्यंत्र के तहत गलत सूचना देने और गलत साक्ष्य प्रस्तुत करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
















