,

टुंडी में टावर पर चढ़े युवक से मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री और जयराम महतो से मिलने की जताई इच्छा

JP Bharat Shareधनबाद: टुंडी प्रखंड की कमारडीह पंचायत के समीप एक युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान MD जाहिद अंसारी के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी कुछ मांगों और बातों को लेकर टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना…

JP Bharat Share

धनबाद: टुंडी प्रखंड की कमारडीह पंचायत के समीप एक युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान MD जाहिद अंसारी के रूप में बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी कुछ मांगों और बातों को लेकर टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।

बताया जा रहा है कि युवक ने वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जयराम महतो से मिलने तथा अपनी बात रखने की इच्छा जताई है। युवक की मांगों और टावर पर चढ़ने के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पुलिस मौके पर मौजूद है और युवक को समझाने के साथ सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस का प्राथमिक प्रयास युवक को सकुशल नीचे लाना है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports