रांची: IIIT रांची के प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर खेलगांव स्थित संस्थान परिसर में चल रहे छात्र आंदोलन को JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने समर्थन दिया।
महतो ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए शैक्षणिक दबाव, संस्थान की कार्यप्रणाली और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने लिफ्ट, एंबुलेंस, मेडिकल टीम और ऑक्सीजन की उपलब्धता से जुड़े आरोपों की भी जांच कराने की बात कही।
उन्होंने संस्थान के निदेशक राहुल श्रीवास्तव के इस्तीफे और प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग का समर्थन किया। महतो ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को पूरे झारखंड में विस्तार दिया जाएगा और इस मुद्दे को देशभर के विद्यार्थियों के बीच उठाया जाएगा।
















