बोकारो: दुग्दा स्थित सिधु-कान्हू चौक से टी-मोड़ जाने वाली हीरक सड़क पर बढ़ते प्रदूषण के विरोध में ग्रामीणों ने हाईवा ट्रकों को रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि छाई की ढुलाई के दौरान सड़क पर धूल उड़ने से प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की।
सूचना मिलने पर दुग्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस की पहल के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया। ग्रामीणों ने प्रदूषण पर नियंत्रण और नियमित पानी छिड़काव की व्यवस्था करने की मांग उठाई।
















