,

इंडियन आइडल फेम अभिषेक का धनबाद में भव्य स्वागत, भुईफोड़ मंदिर में किया गया सम्मानित

JP Bharat Shareधनबाद: इंडियन आइडल के मंच पर अपनी शानदार गायकी से देशभर में पहचान बनाने वाले धनबाद के युवा गायक अभिषेक का शहर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। इंडियन आइडल में सुपर-8 तक पहुंचकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और धनबाद के साथ पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।…

JP Bharat Share

धनबाद:

इंडियन आइडल के मंच पर अपनी शानदार गायकी से देशभर में पहचान बनाने वाले धनबाद के युवा गायक अभिषेक का शहर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। इंडियन आइडल में सुपर-8 तक पहुंचकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और धनबाद के साथ पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

भुईफोड़ मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में अभिषेक को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, शुभचिंतक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने उनकी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रांत उपाध्याय, अभिषेक के पिता अजय साह तथा समाजसेवी शांतनु चंद्रा सहित कई लोगों ने उनके संघर्ष, मेहनत और प्रतिभा की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि अभिषेक ने अपनी लगन और मधुर आवाज़ के दम पर धनबाद के युवाओं के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि अभिषेक भविष्य में भी अपनी गायकी से नई ऊंचाइयों को छुएंगे और राष्ट्रीय स्तर पर धनबाद एवं झारखंड का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अभिषेक ने सभी शुभचिंतकों और शहरवासियों का उनके स्नेह एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports