, ,

इंडियन आइडल फेम अभिषेक का सिंह मेंशन में सम्मान, मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह ने किया अभिनंदन

JP Bharat Shareझरिया/धनबाद: इंडियन आइडल से अपनी पहचान बनाने वाले युवा गायक अभिषेक का शुक्रवार को सिंह मेंशन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान धनबाद के मेयर संजीव सिंह और झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिष्टाचार मुलाकात के…

JP Bharat Share

झरिया/धनबाद: इंडियन आइडल से अपनी पहचान बनाने वाले युवा गायक अभिषेक का शुक्रवार को सिंह मेंशन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान धनबाद के मेयर संजीव सिंह और झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने अभिषेक की गायकी और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय मंच पर धनबाद और झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है। मेयर संजीव सिंह ने कहा कि अभिषेक की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनकी मेहनत आने वाली पीढ़ी को अपने सपनों को साकार करने का हौसला देती है।

वहीं विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि राज्य की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उनका उत्साहवर्धन करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अभिषेक आने वाले समय में संगीत की दुनिया में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और देशभर में झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

सम्मान से अभिभूत अभिषेक ने मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान और प्रोत्साहन आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि वे अपनी मेहनत और समर्पण से संगीत के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का प्रयास जारी रखेंगे।

आत्मीय माहौल में आयोजित इस सम्मान समारोह का समापन शुभकामनाओं और सौहार्दपूर्ण संवाद के साथ हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने भी अभिषेक की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports