,

jamshedpur सीएनजी पाइप फटने से पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत, सिर पर जा लगा नोजल; मचा हड़कंप

JP Bharat Shareजमशेदपुर : सोनारी निवासी तुषार कुमार की पेट्रोल पंप पर ड्यूटी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 10 बजे तुषार एक कार में सीएनजी भर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ सीएनजी पाइप फट गया और उसका नोजल अलग…

JP Bharat Share

जमशेदपुर : सोनारी निवासी तुषार कुमार की पेट्रोल पंप पर ड्यूटी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 10 बजे तुषार एक कार में सीएनजी भर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ सीएनजी पाइप फट गया और उसका नोजल अलग होकर तुषार के सिर पर जा लगा।

गंभीर चोट लगने से तुषार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें बचा नहीं सके।

गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

पाइप फटने के बाद सीएनजी का तेज रिसाव शुरू हो गया। इससे पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। अनहोनी की आशंका में कई लोग अपने वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।

सूचना मिलने के बाद गेल की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गैस रिसाव को बंद किया। वहीं गोलमुरी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था तुषार

परिजनों के अनुसार तुषार परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पेट्रोल पंप संचालक से उचित मुआवजे की मांग की है।

हादसे ने पेट्रोल पंप की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports