jharkhand झारखंड में झमाझम बारिश का अलर्ट, 1 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

JP Bharat Shareरांची : झारखंड में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 अगस्त से 1 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान…

JP Bharat Share

रांची : झारखंड में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 अगस्त से 1 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

शनिवार को दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और आसपास के इलाकों समेत धनबाद में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

रविवार को पूर्वी क्षेत्र के कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। सोमवार को धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा समेत मध्य झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। वहीं मंगलवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लोहरदगा, रांची, गुमला और खूंटी में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने राज्य के सभी 24 जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports