, ,

जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने अस्पताल में पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से की मुलाकात, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

JP Bharat Shareधनबाद: जनता दल (यूनाइटेड) के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने रविवार को बोकारो स्थित मेडीकैंट अस्पताल पहुंचकर इलाजरत सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर…

JP Bharat Share

धनबाद: जनता दल (यूनाइटेड) के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने रविवार को बोकारो स्थित मेडीकैंट अस्पताल पहुंचकर इलाजरत सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनका हालचाल जाना।

इस अवसर पर जदयू के धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता तेज बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों से भी इलाज के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

नेताओं ने अस्पताल में मौजूद उनके परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि इंद्रजीत महतो जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।

पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की सेवा करते रहे हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना पूरे क्षेत्र के लोग कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की प्रार्थना की।

इस दौरान उपस्थित सभी नेताओं ने पूर्व विधायक के उत्तम स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports