धनबाद/रांची: धनबाद जिला कांग्रेस बचाओ समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रांची में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से मुलाकात कर धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह को पद से हटाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश नेतृत्व को ज्ञापन सौंपते हुए संगठन की वर्तमान स्थिति और जिलाध्यक्ष के कार्यकाल को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि संतोष सिंह के जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में कांग्रेस संगठन कमजोर हुआ है और कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं, जिससे पार्टी की गतिविधियों पर भी असर पड़ा है।
समिति के नेताओं ने यह भी कहा कि जिनके नेतृत्व में लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनावों में पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ा, उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए रखना उचित नहीं है। उनका कहना था कि इससे कांग्रेस समर्थकों और मतदाताओं के बीच गलत संदेश जा रहा है तथा संगठन की साख प्रभावित हो रही है।
प्रदेश प्रभारी के. राजू ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और मामले पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े सभी पक्षों की बात सुनने के बाद आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में राजेश्वर सिंह यादव, रविंद्र वर्मा, राजकुमार महतो, संजय जायसवाल, हुमायूं राजा, अवधेश पासवान, पप्पू पासवान, रवि रंजन सिंह, डी.एन. यादव, मोइन अंसारी, अनिल साव, कामता पासवान, माला झा, सरयू प्रसाद, मो. मुनौवर, इदु अंसारी, अमरनाथ प्रसाद, भास्कर झा, विन्ध्याचल यादव, जियाउल अंसारी, बनमाली गोप, राजू महतो, राजा कुमार सिंह, राहुल पांडे, गणेश बाउरी, पवन कुमार पांडेय, शाहरुख खान, नंदन भुइयां, अंकित सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।
धनबाद जिला कांग्रेस बचाओ समिति ने जिलाध्यक्ष संतोष सिंह को हटाने की उठाई मांग
JP Bharat Shareधनबाद/रांची: धनबाद जिला कांग्रेस बचाओ समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रांची में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से मुलाकात कर धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह को पद से हटाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश नेतृत्व को ज्ञापन सौंपते हुए संगठन की वर्तमान स्थिति और…

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News

Stay Connected
Categories
Asansol Baliapur Baliyapur BHAGALPUR Bhuli BIHAR Blog Bokaro Chandankiyari Chattisgarh Delhi-Mumbai Deoghar Dhanbad Dumka Giridih Giridih Govindpur Hazaribhag Jamshedpur Jamtara Jhariya JHARKHAND Katras Kolkata Kulti Kumardubi Lucknow New Delhi Nirsa Palamu Patna Rajrappa Ramgarh Ranchi Ranchi Sahibganj Saraikela Sindri Tundi Uttar Pradesh WEST BENGAL खेल देश देश-विदेश- बरवाअड्डा
Tags
#BCCL #Bhagalpur #Biharnews #BJP #Bokaro #BreakingNews #Congress #CrimeNews #Deoghar #DhanbadNews #Dhanbad News #DhanbadPolice #Education #EducationNews #govindpur #HemantSoren #IITISM #IndianRailways #Jamshedpur #Jharia #Jharkhand #jharkhandnews #Jharkhand News #JharkhandPolice #jharkhandweather #Katras #Nirsa #PoliceAction #PrabhatKumar #PurviTundi #RailwayNews #RainAlert #Ranchi #RanchiNews #Roadaccident #Sindri #Tundi #weatherupdate AdityaRanjan Dhanbad Giridih Monsoon RaginiSingh RoadSafety SIR2026
About the Author

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed













