, ,

जीवन दिव्यांगजन विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता अभियान, स्वच्छ भारत का दिया संदेश

JP Bharat Shareझरिया: बस्ताकोला स्थित जीवन दिव्यांगजन विशेष विद्यालय सह शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर, किचन गार्डन और सभी कक्षों की साफ-सफाई की गई तथा संक्रमण से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। इसके बाद संस्थान…

JP Bharat Share

झरिया: बस्ताकोला स्थित जीवन दिव्यांगजन विशेष विद्यालय सह शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर, किचन गार्डन और सभी कक्षों की साफ-सफाई की गई तथा संक्रमण से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया।

इसके बाद संस्थान के सभा कक्ष में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में दिव्यांगजन एवं विशेष शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। व्याख्याता (विशेष शिक्षा) अनिल कुमार सिंह ने स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान देश को स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली, रोगों की रोकथाम और बेहतर पर्यावरण से भी जुड़ी हुई है। कार्यक्रम में व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्यावरण स्वच्छता और मानसिक स्वच्छता के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान तभी सफल होगा जब प्रत्येक नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर सक्रिय भागीदारी निभाए।

संस्थान की ओर से बताया गया कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 16 जुलाई से 31 जुलाई तक विभिन्न जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports