धनबाद : JP Hospital and Research Centre द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में 7 मई को भूली ब्लॉक-A स्थित वाल्मीकि नगर में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से बुजुर्गों और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें करीब 50 मरीजों ने भाग लिया। इस दौरान नेत्र रोगों और सामान्य बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरतमंद मरीजों के बीच अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एन.के. पांडे और वरिष्ठ ऑप्टोमेट्रिस्ट आशीष सरकार ने मरीजों की जांच की। कार्यक्रम के संचालन में नर्सिंग स्टाफ सपना महतो और कैंप आयोजक करण रवानी की सक्रिय भूमिका रही।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज और परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
अस्पताल के चेयरमैन प्रदीप मंडल ने कहा कि जेपी हॉस्पिटल आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाएगा ताकि कोई भी जरूरतमंद इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अस्पताल में आने वाले बुजुर्गों से किसी भी विभाग में परामर्श शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही विभिन्न जांचों में 20 से 30 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।














