,

पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

JP Bharat Shareधनबाद / पटना : जदयू पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष सह नीतीश विचार मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष Pintu Kumar Singh ने शुक्रवार को Nitish Kumar से पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर अपने राजनीतिक जीवन में सफलता और मार्गदर्शन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।…

JP Bharat Share

धनबाद / पटना : जदयू पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष सह नीतीश विचार मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष Pintu Kumar Singh ने शुक्रवार को Nitish Kumar से पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर अपने राजनीतिक जीवन में सफलता और मार्गदर्शन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धनबाद में पार्टी संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए पिंटू कुमार सिंह की सराहना की और उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि राजनीतिक जीवन में सफलता के लिए जनता और बड़ों का आशीर्वाद सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत, जनसेवा के प्रति समर्पण और जनता से सीधा जुड़ाव ही राजनीति में सफलता की कुंजी है।

उन्होंने आगे कहा कि जनसमस्याओं को समझना और निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा करना उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु नीतीश कुमार से सीखा है। इस दौरान पार्टी के एमएलसी कोषाध्यक्ष Lalan Sarraf भी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports