, ,

jharia 5 अगस्त से शुरू होगा मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान, कांग्रेस ने नाम सत्यापन की अपील

JP Bharat Shareझरिया : निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत 5 अगस्त 2026 से प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी, जो 4 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने…

JP Bharat Share

झरिया : निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत 5 अगस्त 2026 से प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी, जो 4 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस पार्टी ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में नाम का सत्यापन करने की अपील की है।
कांग्रेस नेता एवं बीएलए-2 कार्तिक हाड़ी ने कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वा सकते हैं। यदि किसी नाम पर आपत्ति दर्ज करनी हो तो फॉर्म-7 का उपयोग करें, जबकि नाम, पता, आयु या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता के लिए यह जरूरी है कि वह 5 अगस्त को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचे। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या नाम छूटने जैसी समस्या हो, तो 5 अगस्त से 4 सितंबर के बीच दावा या आपत्ति दर्ज कर अपने मताधिकार को सुरक्षित करें।
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, प्राप्त दावों और आपत्तियों की जांच तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया 5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
कार्तिक हाड़ी ने सभी मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापित कर आवश्यक सुधार अवश्य कराएं, ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports