झरिया : झरिया चार नंबर स्थित मातृ सदन रोड पर लंबे समय से बने खतरनाक गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बने इस गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बताया गया कि झरिया विधायक रागिनी सिंह के निर्देश पर सड़क की मरम्मत और गड्ढे को भरने का कार्य कराया जा रहा है। आने वाले दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए यह काम कराया जा रहा है, ताकि बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
त्योहारों के दौरान झरिया के बाजारों में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में सड़क की स्थिति बेहतर करने से स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत शुरू होने पर राहत जताई और उम्मीद की कि क्षेत्र की अन्य खराब सड़कों और गड्ढों को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
















