, ,

dhanbad रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, बहनों से राखी बंधवाकर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

JP Bharat Shareबलियापुर : धनबाद के बलियापुर में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय अमित पांडेय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ घंटे पहले ही अमित ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई थी। इसके बाद वह किसी काम से बाजार के लिए निकला था, लेकिन…

JP Bharat Share

बलियापुर : धनबाद के बलियापुर में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय अमित पांडेय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ घंटे पहले ही अमित ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई थी। इसके बाद वह किसी काम से बाजार के लिए निकला था, लेकिन शाम तक परिवार में उसकी मौत की खबर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, दोलाबड़ पांडेय टोला निवासी अमित बलियापुर बाजार से पहाड़पुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान भिखराजपुर हीरक मोड़ के पास सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अमित को पुलिस वाहन से धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई।

एकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

अमित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुबह जिन बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना की थी, उन्हीं बहनों को कुछ घंटे बाद भाई की मौत की खबर मिली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और सड़क पर भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बलियापुर-हीरक मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और भारी वाहनों के परिचालन पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

रक्षाबंधन की सुबह भाई की कलाई पर बंधी राखी और कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports