jharkhand अगले 48 घंटे झारखंड में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

JP Bharat Shareरांची : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम सोमवार शाम तक…

JP Bharat Share

रांची : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम सोमवार शाम तक और अधिक मजबूत होकर अति गहरे निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है, जिसका असर झारखंड के दक्षिणी जिलों में सबसे अधिक देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार कोल्हान प्रमंडल के साथ-साथ रांची, खूंटी, सिमडेगा और गुमला जिलों में सोमवार और मंगलवार को घने बादल छाए रहने तथा कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। यदि मौसम प्रणाली उत्तर दिशा की ओर बढ़ती है, तो राज्य के अन्य हिस्सों में भी अच्छी वर्षा हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यह सिस्टम ओडिशा के पारादीप और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच से आगे बढ़ते हुए झारखंड के दक्षिणी भाग और ओडिशा के उत्तरी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके बाद इसके छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। इसी कारण अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में मौसम सक्रिय बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की गतिविधि अपेक्षाकृत कमजोर रही। अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान सिमडेगा में 23 मिमी, नेतरहाट में 18.8 मिमी, धनबाद के पुटकी में 14.6 मिमी तथा पूर्वी सिंहभूम में 14.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि राजधानी रांची में बहुत हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports