, ,

झरिया की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, मेयर संजीव सिंह ने जामाडोबा जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण

JP Bharat Shareधनबाद/झरिया: झरिया में पेयजल संकट को लेकर धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह ने शुक्रवार को जामाडोबा स्थित JMADA जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन संयंत्र की कार्यप्रणाली, जलापूर्ति व्यवस्था और तकनीकी समस्याओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर…

JP Bharat Share

धनबाद/झरिया: झरिया में पेयजल संकट को लेकर धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह ने शुक्रवार को जामाडोबा स्थित JMADA जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन संयंत्र की कार्यप्रणाली, जलापूर्ति व्यवस्था और तकनीकी समस्याओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि झरिया की जनता को पानी की समस्या से जूझने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलापूर्ति में आ रही सभी तकनीकी खराबियों और अन्य बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए, ताकि लोगों को नियमित और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी ‘हर घर नल जल’ योजना से जुड़ी समस्याओं और अपनी शिकायतों से महापौर को अवगत कराया। महापौर ने उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

महापौर संजीव सिंह ने कहा कि ‘हर घर नल जल’ योजना जनहित की महत्वपूर्ण योजना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ वास्तव में आम लोगों तक पहुंचे, इसके लिए पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केवल कागजी कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना होगा कि हर घर तक नियमित रूप से पानी पहुंचे। जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन, तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से जलापूर्ति प्रभावित है, वहां की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।

महापौर ने यह भी कहा कि झरिया की पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण किए जाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थायी समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जलापूर्ति व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान राज किशोर जेना, अखिलेश सिंह, अभिषेक पांडेय, उमेश यादव, बप्पी बाउरी, स्वरूप भट्टाचार्य, रूपेश पासवान, अजय राय, रणजीत राय, आजाद शर्मा, संतोष शर्मा, सौरभ मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं अधिकारियों में प्रकाश रजक, झरिया एसडीओ कृपा शंकर, आशुतोष राणा तथा संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports