, ,

झरिया में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, 24 प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

JP Bharat Shareझरिया: मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा एवं महिला इंटर महाविद्यालय, लाल बाजार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 24 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या मुनमुन दास ने कहा कि प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाले रचनात्मक आयोजनों की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रमों…

JP Bharat Share

झरिया: मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा एवं महिला इंटर महाविद्यालय, लाल बाजार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 24 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

महाविद्यालय की प्राचार्या मुनमुन दास ने कहा कि प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाले रचनात्मक आयोजनों की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रमों से बालिकाओं को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इससे उनके आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का भी विकास होता है। उन्होंने आयोजन के लिए मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में इरम परवीन ने प्रथम, संध्या कुमारी ने द्वितीय तथा अंजू दत्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की अध्यक्ष किरण शर्मा, कार्यक्रम संयोजक हितेन शर्मा, सचिव सनी अग्रवाल, निक्की अग्रवाल एवं दीपक अग्रवाल मौजूद रहे। वहीं महाविद्यालय समिति के सह सचिव वीरेंद्र अग्रवाल एवं राजेंद्र अग्रवाल, प्राचार्या मुनमुन दास सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाले ऐसे आयोजन आगे भी जारी रखे जाएंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports