,

झरिया: विजयादशमी पर RSS ने किया शस्त्र पूजन, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

JP Bharat Shareधनबाद: विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की झरिया नगर इकाई ने विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मां भगवती की आरती कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य बौद्धिक वक्ता हरीश जोशी ने विजयादशमी के महत्व, भारतीय संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और…

JP Bharat Share

धनबाद: विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की झरिया नगर इकाई ने विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मां भगवती की आरती कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य बौद्धिक वक्ता हरीश जोशी ने विजयादशमी के महत्व, भारतीय संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता पर अपने विचार रखे।

मौके पर नगर संघचालक डॉ. देवकीनंदन पाण्डेय, नगर कार्यवाह दयानंद शर्मा, नगर सह कार्यवाह अखिलदेव सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्र, समाज और संस्कृति की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports