,

झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश के आसार; वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में गरज के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई गई है, जिसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में गरज के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई गई है, जिसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

राजधानी रांची सहित कई क्षेत्रों में बीते 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मानसूनी गतिविधियां तेज होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से झारखंड में मानसून सक्रिय हुआ है। इसके कारण राज्य के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

हालांकि, इस सीजन में अब तक झारखंड में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। बारिश की कमी के कारण किसानों की चिंता बनी हुई थी, लेकिन मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों की वर्षा कृषि कार्यों के लिए राहत लेकर आ सकती है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports