,

झारखंड में हीटवेव पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, पेयजल व्यवस्था के दिए निर्देश

JP Bharat ShareRanchi : झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सरकारी कार्यालयों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों…

JP Bharat Share

Ranchi : झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सरकारी कार्यालयों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही वहां स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित की जाए, ताकि राहगीरों और आम नागरिकों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि जहां कहीं भी जल संकट की स्थिति हो, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी शीघ्र की जाएं।

उन्होंने कहा कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हर जरूरतमंद तक पानी पहुंचे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित सर्वोपरि है और लोगों को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

राज्य सरकार के इस निर्देश के बाद अब सभी जिलों में गर्मी और जल संकट से निपटने को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports