,

झारखंड सरकार के राज्यकर्मियों के लिए बड़ी राहत: जेपी हॉस्पिटल में मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड सरकार के धनबाद सहित आसपास के जिलों में कार्यरत हजारों राज्यकर्मियों और उनके आश्रितों के लिए राहत भरी खबर है। धनबाद के कोलाकुसमा स्थित जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने राज्य सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है, जिसके तहत अब पात्र सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अस्पताल में…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड सरकार के धनबाद सहित आसपास के जिलों में कार्यरत हजारों राज्यकर्मियों और उनके आश्रितों के लिए राहत भरी खबर है। धनबाद के कोलाकुसमा स्थित जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने राज्य सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है, जिसके तहत अब पात्र सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अस्पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इस पहल का उद्देश्य राज्यकर्मियों को स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस समझौते के बाद धनबाद एवं आसपास के जिलों के सरकारी लाभार्थी बिना आर्थिक परेशानी के अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता भी काफी हद तक कम होगी।

जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के चेयरमैन प्रदीप मंडल ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य झारखंड के राज्यकर्मियों और उनके परिवारों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है और अस्पताल इसी सोच के साथ आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रहा है।

अस्पताल के मैनेजिंग डायरेकर नित्यानंद मंडल ने बताया कि राज्य सरकार के पात्र कर्मचारियों का इलाज पूरी तरह कैशलेस होगा। अस्पताल में न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, नेफ्रोलॉजी, डायलिसिस सहित कई सुपर स्पेशियलिटी विभागों की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। गंभीर एवं आपातकालीन परिस्थितियों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तत्काल उपचार के लिए तैयार रहती है।

उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में 24×7 इमरजेंसी सेवा संचालित की जा रही है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों से जेपी हॉस्पिटल तक मरीजों को लाने के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह पहल राज्यकर्मियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल इलाज का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि गंभीर बीमारियों के मरीजों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा भी मिल सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports